Nature Nature

बींझासर गांव में हो रही है राजस्थानी भासा मान्यता के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता

बींझासर गांव में हो रही है राजस्थानी भासा मान्यता के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता

Nature

समाचार-गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के सुदूर गांव बींझासर में मायड़भासा राजस्थानी की मान्यता के लिए वीर तेजाजी स्टेडियम में वीर तेजाजी ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। बींझासर गांव शिक्षा और खेलों के प्रति बेहद जागरूक और सजग गांव रहा है। यह प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर होती है और ग्रामीण स्तर की फ्रेंचाईंजी अपनी अपनी टीमों को मैदान में उतारते हैं। चूंकि प्रतियोगिता ओपन है इसलिए फ्रेंचाइजी कहीं से भी खिलाड़ी बोली लगाकर खरीद सकती है इसलिए राजस्थान भर के जानेमाने खिलाड़ी यहाँ अपना दमखम दिखाने आते हैं। इस प्रतियोगिता में हर वर्ष किसी ज्वलंत सामाजिक या जनहित के मुद्दे को उद्देश्य के रूप में रखा जाता है जैसे दहेज प्रथा,बालविवाह, बेरोजगारी आदि। इस बार का मुद्दा है राजस्थान की मातृभासा राजस्थानी की राजभासा और संवैधानिक मान्यता। आयोजन समिति के श्री डूंगरराम नेण और भागीरथ भूकर ने बताया कि हम खेल के माध्यम से सबको राजस्थानी भासा के प्रचार प्रसार और बढावा देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गांव के सरपंच श्री मुख राम नेण ने बताया कि राजस्थानी भासा को राजभासा राज्य सरकार को बनाना चाहिए , इससे स्थानीय रोजगार को बढावा मिलेगा तथा हमारा भासा और संस्कृति का संवर्धन होगा। यहाँ यह प्रतियोगिता 1 जनवरी 2023 से चल रही है , हर चौके छक्के और विकेट पर राजस्थानी भाषा की मान्यता के नारों से स्टेडियम गूंज उठता है। इसमें पहले लीग मेच हुए फिर दूसरे राउंड में सुपर 8 और फिर सेमिफाइनल और आखिर में फाईनल होगा । विजेता टीम को 21000 तथा उपविजेता टीम को 11000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा|मखमली धोरों में चल रही इस अनूठी प्रतियोगिता को सब जगह से सराहना मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी प्रेरणा हमें राजस्थानी युवा समिति के राजस्थानी भाषा के लिए चल रहे आंदोलन से मिली।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights