Nature Nature

खबर प्रकाशन के बाद चेते जिम्मेदार, एक नलकूप हुआ दुरुस्त, दूसरा नलकूप अभी भी जोह रहा दुरुस्त होने की बाट

Nature

खबर प्रकाशन के बाद चेते जिम्मेदार, एक नलकूप हुआ दुरुस्त, दूसरा नलकूप अभी भी जोह रहा दुरुस्त होने की बाट

कई दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा से समाचारों में खबर प्रकाशित होने के बाद राहत भरी खबर निकल कर सामने आई है।
इस गांव में एक नलकूप का पाइप लीकेज होने के कारण नलकूप का पानी वापस नलकूप में जा रहा था जिसके चलते ग्रामीणों को पूरा पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण पेयजल तंगी का सामना कर रहे थे तथा इसी गांव के मेघवाल मोहल्ले में बने नलकूप की एक माह पूर्व मोटर जल जाने के कारण पूर्णतया बंद पड़ा था एक माह बीत जाने के बावजूद भी इस नलकूप की कोई सुध नहीं ली गई थी शनिवार को समाचार गढ़ में खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार जिम्मेदारों की आंख खुली और रविवार को ही मेघवाल मोहल्ले में बने नलकूप को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया।रविवार को ग्राम पंचायत के सहयोग से इस नलकूप को दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।लेकिन साथ ही विडंबना है कि गांव के बीच में बने नलकूप के लीकेज पाइप को अभी तक विभाग दुरुस्त नहीं कर पाया है जिसके कारण इस नलकूप से ग्रामीणों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों ने विभाग पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए विभाग से इस नलकूप के लीकेज पाइपों को तुरंत प्रभाव से सही कर जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
गौरतलब है कि इस कड़ाके की ठंड में भी ग्रामीण पानी के लिए काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

खबर प्रकाशित होने के बाद एक माह बाद शुरू हुआ सातलेरा गांव के मेघवाल मोहल्ले में बना नलकूप । जल आपूर्ति हुई सुचारू ।
  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights