Nature Nature

धरती ने ओढ़ी बर्फ की चदरिया,
लगातार दूसरे दिन जमी बर्फ, पारा पहुंचा माइनस डिग्री के करीब, फसलों पर बर्फ का साया, चिंता में डूबा किसान वर्ग

Nature

धरती ने ओढ़ी बर्फ की चदरिया
लगातार दूसरे दिन जमी बर्फ पारा पहुंचा माइनस डिग्री के करीब फसलों पर बर्फ का साया चिंता में डूबा किसान वर्ग

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बीकानेर संभाग पूरा सर्दी की चपेट में आ चुका है। मौसम विभाग ने पंद्रह जनवरी से लेकर सत्रह जनवरी तक बीकानेर सहित चूरू, नागौर, सहित कई जिलों में शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था बीकानेर सहित कई संभागों में पारा जमाव बिन्दु पर पहुंच गया जिसके चलते लगातार दूसरे दिन भी धरती बर्फ की चदरिया ओढ़ी हुई नजर आई । कड़ाके की ठंड से जीव जंतुओं के साथ साथ आमजन की धूजणी छूट पड़ी है।लगतार दूसरे दिन श्री डूंगरगढ़ अंचल के कई गांवों में बर्फ की परत जमी हुई देखी गई।खेतो में फसलें बर्फ से ढकी हुई नजर आई।बर्तनों में रखा पानी बर्फ में तब्दील नजर आया। यहां तक कि मिट्टी के बर्तनों में रखा पानी भी जम गया।कड़ाके की ठंड फसलों पर भारी पड़ सकती है।अति शीतलहर के कारण मरुस्थलीय वनस्पति आक,खींप,शिनिया, बूई, फोग, यहां तक कि कीकर भी लटपटा गए हैं।
किसानों का कहना कि तेज ठंड तथा बर्फ से फसलों पर संकट खड़ा हो गया है।अगेती सरसो की फसल सहित इसबगोल की फसल के खराब होने की आशंका प्रबल हो गई है। कई खेतो मे तो इसबगोल की फसल तेज ठंड एवं बर्फ जमने से काली हो गई है। किसानों की माने तो अगर दो दिन ऐसे ही और बर्फ जमी तो इसबगोल तथा सरसों की अगेती फसल बिल्कुल खराब हो जाएगी । साथ ही दूसरी फसलों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अति शीतलहर के चलते भूमि पुत्रों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।

स्टील की थाली में रखा पानी इस प्रकार बर्फ में तब्दील नजर आया । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
बर्फ में तैरती हुई फसलों पर संकट के संकेत । फोटो पीथा राम कालवा रीड़ी
फसलों पर जम गया पानी अगेती फसल को नुकसान की आशंका हुई प्रबल । फोटो सही राम मेहरा
फसलों पर जम गया पानी अगेती फसल को नुकसान की आशंका हुई प्रबल । फोटो सही राम मेहरा
हर तरफ नजर आई बर्फ ।किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें। फोटो सरवन सिंह राठौड़

ठंड के कारण इसबगोल की फसल हुई काली । फसलों पर मंडराया बर्फीला संकट । फोटो गोपाल
तेज सर्दी से काली पड़ी इसबगोल की खेती को देखता हुआ मायूस किसान ।फोटो कैलाश चंद्र जाखड़
कड़ाके की ठंड से जमी मिट्टी के पालसियो में बर्फ ।फोटो योगेश कुमार
तेज ठंड के कारण बर्तनों में रखा पानी हुआ बर्फ में तब्दील।फोटो रवि सारस्वत
  • Related Posts

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम…

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

    समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026 श्रीगंगानगर। शहर में गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया, जब भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव बरामद, 15 से ज्यादा लापता

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

    विधायक के साथ मारपीट, जनसुनवाई में एईएन ने किया हमला, पढ़े विस्तार से

    बीकानेर से बड़ी खबर। युवक ने गैंग का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

    बीकानेर से बड़ी खबर। युवक ने गैंग का नाम लेकर मांगी 2 करोड़ की फिरौती

    वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

    वैशाखी पूर्णिमा, पीपल पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को, जानें महत्व, पूजा-विधि और शुभ योग

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

    आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights