Nature Nature

राजस्थान के इन जिलो में हो सकती है बारिश बीकानेर, जोधपुर,और चुरू में छाये बादल

Nature

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़:- राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आज मावठ हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों के कई हिस्सों में बीती रात से आज सुबह तक रूक-रूक 2 से लेकर 8MM तक बरसात हुई। वहीं जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं में भी देर रात से बादल छाने शुरू हो गए। मौसम के इस बदलाव से शहरों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया, वहीं कई हिस्सों में अभी भी सर्द हवा चल रही है, हालांकि आज राजस्थान में कहीं भी पारा माइनस में नहीं रहा।

जल संसाधन विभाग और जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक हनुमानगढ़ के रावतसर में 8, नोहर में 5, हनुमानगढ़ शहर में 6, पीलीबंगा, संगरिया, टिब्बी में 2-2MM बारिश हुई। बारिश के साथ ही हनुमानगढ़ में देर शाम तेज सर्द हवा भी चली। इसी तरह गंगानगर जिले के अनूपगढ़ में 7, सूरतगढ़ में 3, करणपुर में 2, रायसिंहनगर में 1.3, गजसिंहपुर में 1.2 और जैतसर में 3MM बारिश हुई। इनके अलावा हिंदूमलकोट, मिर्जेवाला, रावला, गंगानगर शहर में भी हल्की बारिश हुई।

शहरों में तापमान बढ़ा, सुबह-शाम गलन से मिली राहत
मौसम के इस बदलाव से अब राजस्थान के सभी शहरों में सुबह-शाम पड़ रही गलनभरी सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो गई। माउंट आबू में कल तापमान माइनस 1 था जो बढ़कर आज 1 डिग्री पर पहुुंच गया। इसी तरह सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा जयपुर, सीकर, पिलानी, अलवर और चूरू में न्यूनतम तापमान 3 से लेकर 5 डिग्री बढ़ा है। गंगानगर में आज न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में दर्ज हुआ।

आज भी हो सकती है बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर ने आज भी श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनू और जोधपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। 21 जनवरी से राजस्थान में मौसम साफ होगा।

23 से 25 जनवरी तक एक बार फिर मौसम बदलेगा। इस दौरान नया वेर्स्टन डिर्स्टबेंस आने से गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर के हिस्सों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

Related Posts

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights