Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में आज होगा लोकतंत्र का लेखा-जोखा यात्रा का आगाज़, मेघवाल के नेतृत्व में आमजन के मुद्दों को लेकर यात्रा

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान, मजदूर, शोषित, पीड़ित, गरीब, दलित वर्ग के नागरिकों के हक और हुकूक के सवाल एवं समस्याएं सत्ता शासन तक पहुंचाने का अभियान की शुरुआत आज गणतंत्र दिवस पर राजेंद्र मेघवाल बापेऊ के नेतृत्व में शुरू हो रही है। राजेंद्र मेघवाल बापेऊ ने बताया कि लोकतंत्र का लेखा-जोखा यात्रा की शुरुआत शहीदों के गांव-गांव रैली द्वारा जाकर माल्यार्पण कर की जाएगी। यात्रा की शुरुआत श्री डूंगरगढ़ के सरदारशहर रोड स्थित अंबेडकर भवन में सुबह 11 बजे बाबा साहब के माल्यार्पण कर हजारों की संख्या में ओर करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी के रामसरा, शहीद राकेश चोटिया के धीरदेसर चोटियान, शहीद कालूराम इंदलिया के बादनु, शहीद निहालचंद बिश्नोई के सावंतसर व शहिद हेतराम गोदारा के सोनियासर में माल्यार्पण कर की जाएगी।

ये है सवाल और मुद्दे- लोकतंत्र के सात दशक बाद भी
शहर से दूर गांवों में तथा समाज के अंतिम छोर पर खड़े नागरिक आज भी अपने हक व हुक़ूक़ से वंचित क्यो है…?
1.सरकारी स्कूलों में शिक्षक क्यो नही है..?
2.सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स क्यो नही है..?
3.गांवों में पक्की सड़के क्यो नही है..?
4 गांवों चिकित्सा व्यवस्था क्यो नही है..?
5.गांवों में बिजली की आपूर्ति क्यो नही है..?
6.हर गांव के गरीबो के मोहल्लों में आज भी पेयजल समस्या क्यो है..?
7.गांवों में जनसँख्या के आधार पर पुलिस सुरक्षा व चिकित्सा व्यवस्था क्यों नही है..?
8.गरीब किसानों की जमीने बैंक व भूमाफियाओं की साजिश के तहत नीलामी के नाम पर क्यो हड़पी जा रही है..?
9.गरीब बालक,बालिकाओं के पढ़ने के लिए शहर व गांवों में पर्याप्त डॉ बी आर अम्बेडकर छात्रावासों की सुविधा क्यो नही हो पाई….?
10.एशिया के सबसे ज्यादा मूंगफली उत्पादन क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ में कृषि लेबोरेट्री व कृषि विशेषज्ञ आज तक क्यो नही मिले..?
11.खेल कूद में भविष्य बेहतरी के लिए स्पोर्ट स्कूल व खेल मैदानों की समुचित व्यवस्था क्यो नही हो पाई..?
12.राजस्थान के sc st वर्ग के किसानों की जमीन सुरक्षित रखने जैसे कल्याणकारी कदम उठाने व हम सबको जमीनों का मालिकाना हक देने वाले महान किसान नेता चौधरी कुम्भाराम आर्य साहब के नाम श्री डूंगरगढ़ में कॉलेज,हॉस्पिटल या मुख्य चौराहे पर मूर्ति सहित नामकरण आज तक क्यो नही हुआ…?
13.श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति व विधायक कोष से सभी ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सभी सरपंचों को समान रूप से मद का बंटवारा क्यो नही हो रहा…?
14.क्षेत्र के तमाम सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर क्षेत्र के पात्र बेरोजगार युवाओं को ही संविदा पर रोजगार देने की लड़ाई क्यो नही लड़ी…?

Related Posts

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

समाचार गढ़ 10 जून 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर नई सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएमसी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

PoK में बवाल के बीच भारत का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, कहा- मानवाधिकार उल्लंघन छिपाने के लिए फैला रहा फेक न्यूज

PoK में बवाल के बीच भारत का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, कहा- मानवाधिकार उल्लंघन छिपाने के लिए फैला रहा फेक न्यूज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights