समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी-अभी एक बोलेरो और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई है। जिससे बाइक पर सवार दो जने घायल हो गए हैं यह हादसा बिदासर मार्ग पर हुआ है। दोनों घायल पुंदलसर के बताए जा रहे हैं। घायलों को आपणो गांव श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस से श्री डूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…








