Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में बनेगा नवीन रोडवेज बस स्टैंड, विधायक महिया की बजट मांग पर सीएम ने की घोषणा

Nature

समाचार-गढ़, 10 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया की बजट डिमांड पर सीएम अशोक गहलोत ने राज्य बजट में शहर के घूमचक्कर चौराहे पर नवीन रोडवेज बस स्टैंड बनाने की घोषणा की है। इस घोषणा विधायक महिया ने सीएम अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।
विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़़ कस्बे में नेशनल हाईवे 11 पर घूमचक्कर चौराहे के आसपास बस स्टैंड का निर्माण करवाने की मांग लंबे समय से स्थानीय नागरिकों व वाहन चालकों द्वारा की जा रही थी। इसको बजट में शामिल करने की मांग को लेकर सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात कर प्रस्ताव दिया था। इस पर श्रीडूंगरगढ़़ में नवीन रोडवेज बस स्टैंड बनाने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। क्षेत्रवासियों व बसचालकों ने यह घोषणा करवाने पर क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार जताया है। बता दें कि इस मांग को लेकर लंबे समय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तुलसीराम चौरड़िया कर रहे थे और फिलहाल हाइवे के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिकारियों द्वारा यहां संचालित बसों का ठहराव बंद कर दिया गया था जिसके बाद चौरड़िया ने बस स्टैंड को उसी जगह रखने की मांग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights