Nature Nature

ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में धरना जारी, कब चेतेगी सरकार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के समपार स्थित गांव अब आवागमन बन्द होने से कटते हुए नजर आ रहे है। क्योंकि जो रेलवे का विद्युतीकरण और रेल लाइन का दोहरीकरण होता जा रहा है, वैकल्पिक समपार रास्तों को भी रेलवे द्वारा पिलर लगाकर बंद किया जा रहा है। जिसके कारण कटानी रास्ते जो सैकड़ों वर्षो से ग्रामीण अंचल के लोगों का आवागमन का माध्यम था अब उसी रास्ते को पाने के लिए ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है क्षेत्र के गांव जो बीकानेर रतनगढ़ रेल मार्ग पर अवस्थित है उनके लिए अंडर ब्रिज का होना नितांत आवश्यक है। श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ -दुसाराणा, दुलचासर- सावंतसर, श्रीडूंगरगढ़- पुंदलसर, बिग्गा-बिदासर, दुलचासर- बासी महियान, दुलचासर-भोजास जैसे कटाणी मार्गों पर अंडर ब्रिज का निर्माण करवाया करवाया जाना बहुत जरूरी है। श्री डूंगरगढ़-दुसारणा कटानी मार्ग पर लगातार 19 दिनों से ग्रामीणों द्वारा धरना दिया जा रहा है और उसके साथ ही श्री डूंगरगढ़ बिदासर मार्ग पर गत 26 दिनों से ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा ओवरब्रिज की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन सतत जारी है। परंतु राजस्थान सरकार द्वारा जारी बजट में जनता की इन मांगों को अनदेखा कर दिया गया। आहत ग्रामीण लोग अब उग्र आंदोलन की चेतावनी को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। ज्ञात रहे कि इन रास्तों से हजारों की तादाद में लोगों का आवागमन होता है अंडर ब्रिज बनने से दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में कम समय के भीतर व्यक्ति निर्धारित स्थान पर पहुंच सकता है। जरूरत है क्षेत्र की पीड़ा को देखते हुए सरकार और प्रशासन श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र को जल्दी ही ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज की सौगात देकर संवेदनशीलता दिखाएं।

Related Posts

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights