Nature Nature

पानी की डिग्गी में डूबने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Nature

समाचार-गढ़, 15 फरवरी 2023। खाजूवाला क्षेत्र के सीमावर्ती गांव 43 केजेड़ी में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने भागीरथ शर्मा को डिग्गी में डूबता देख शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और उसे निकालने की कोशिश की लेकिन संसाधनों के अभाव में असफल रहे। जब तक पुलिस पहुंची तब तक देर हो चुकी थी। युवक की मौत हो गई।
खाजूवाला थाने के एएसआई संतराम बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को डिग्गी से निकलवाकर सीएचसी खाजूवाला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गुंसाईसर बड़ा निवासी तोलाराम शर्मा का महज तीस साल का पुत्र भागीरथ शर्मा यहां खाजूवाला के 43 केजेड़ी गांव में खेत में कृषि कार्य कर रहा था। वह अपने गांव गुंसाईसर बड़ा से यहां काश्त करने के लिए आता था। खेत में खड़ी फसल की सिंचाई के लिए पानी देने के दौरान उसका पैर फिसल गया। वो सीधे डिग्गी में गिर गया। पुलिस ने मृतक भागीरथ शर्मा का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक भागीरथ के चाचा बजरंगलाल शर्मा निवासी गुंसाईसर बङा पीएस श्रीडूंगरगढ़ की रिपोर्ट पर मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की हैं। डिग्गी में गिरने से मौत के कई मामले पहले भी खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ में हो चुके हैं।

  • Related Posts

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    समाचार गढ़ 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से हराया, जो सर्वाधिक चर्चित सीट और विजय बन…

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 5 मई 2026 सीकर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में सामने आए फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर के एसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights