Nature Nature

केकेसी अकेडमी में पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने फीता काटकर किया उद्घाटन, डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी- नेता प्रतिपक्ष

Nature

समाचार गढ़ 15 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ में इंद्रा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के तहत महिलाओं व बालिकाओं के लिए निशुल्क RS-CIT, RS-CFA (Tally) कंप्यूटर कोर्स बेच का उद्घाटन केकेसी अकैडमी में पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अंजू पारस ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पारख ने राज्य सरकार की निशुल्क कंप्यूटर कोर्स योजना के बारे में महिलाओं को अवगत कराया तथा महिला व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पारख ने बताया कि वर्तमान युग में कंप्यूटर में दक्षता जरूरी है तथा समय की आवश्यकता भी है डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है। संस्था की तरफ से पार्षद अंजू पारख का माल्यार्पण कर शॉल देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं व बालिकाओं को निशुल्क पुस्तक वितरण की गई तथा बायोमेट्रिक हाजिरी का रजिस्ट्रेशन किया गया। संस्थान संस्था निदेशक रिछपाल सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया व योजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन राज सर ने किया। इस दौरान संस्था स्टाफ जीवन सिंह, सचिन सेन, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights