Nature Nature

राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू मिले ग्रामीणों से, कैप्टन चंद्र चौधरी के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि की अर्पित, भारत जोड़ो यात्रा के तहत दे रहे संदेश

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने गुरुवार को बिग्गाबास रामसरा में अमर शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित ग्रामवासियों से कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ों यात्रा के अंतर्गत देश को समता, संप्रभुता और सद्भावना के सूत्रों से पिरोने का कार्य हुआ है। उनके संदेश को हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसके साथ ही मूलाराम भादू ने बिग्गाबास रामसरा के घर-घर जाकर राहुल गांधी के संदेश पत्र दिए और कांग्रेस के “हाथ से हाथ जोड़ों” अभियान के अंतर्गत राजस्थान की गहलोत सरकार की लोकप्रिय योजनाओं एवं बीजेपी के झूठे वादों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा नए लोग जुड़ रहे हैं और कांग्रेस सरकार को वापिस राजस्थान की जनता चुनाव जीताकर विधानसभा भेजेगी। इस अवसर पर भादू के साथ कन्हैयालाल सिहाग, उपसरपंच गोपाल मेघवाल, जियाराम, जैसाराम, मघाराम, श्रीराम जाखड़, गोपाल सियाग, मोहन सिहाग, चिमनाराम, भंवरलाल, मांगीलाल, गोवर्धन, तिलोकाराम मेघवाल, अमरूराम, पूर्णाराम, कानाराम, पंच प्रभुराम, पंच राजेंद्र, सहीराम, मुकनाराम, बिरजूराम, हीरालाल, राजूराम, सीताराम, जगदीश, जतिन व गिरधारीलाल सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights