Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 1 मार्च को महापड़ाव, रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ बंद का आह्वान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले आज 35 वें दिन भी धरना जारी रहा। आज 22वें दिन क्रमिक भूख हड़ताल पर रामकिशन गावड़िया एवं केके जांगिड़ अनशनरत रहे। संघर्ष समिति के संरक्षक श्यामसुंदर आर्य एवं प्रवक्ता तोलाराम जाखड़ ने आज आने वाले 1 मार्च बुधवार को होने वाले मुख्य महापड़ाव के समर्थन में समस्त श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारिक संगठनों एवं श्री डूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी के पदाधिकारियों से आहवान किया कि 1 मार्च को समस्त मार्केट एवं कृषि उपज मंडी बंद रखकर इस जनमानस के हित में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल हो। श्री डूंगरगढ क्षेत्र के समस्त नागरिकों से विनम्र अपील की कि 1 तारीख बुधवार को होने वाले इस मुख्य महापड़ाव में अपनी भागीदारी निभाए। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर सरकार एवं संबंधित विभागों का विरोध करें एवं अपने जन बल की शक्ति से सरकार को हमारी यह जनहित की मांग मानने के लिए जगाए। आज पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, सरपंच ज्ञानी राम ज्याणी, सरपंच पवन पारीक, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, मामराज सेरडिया, श्रीराम बाना, राजाराम बाना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस…

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। रांची: झारखंड में 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर छात्रों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights