Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में हुई हलचल, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चद्रशेखर पहुँचे श्रीडूंगरगढ़, सारस्वत व सुथार के निवास स्थल पहुँचे

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। चुनावी साल होने के कारण अब सभी पार्टियों के बड़े पदाधिकारियों का दौरा अब शुरू हो गया है। श्री डूंगरगढ़ में रात अचानक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर श्री डूंगरगढ़ पहुंचे। यहां पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के निवास पर सारस्वत दंपति ने उनका साफा और शॉल से स्वागत किया। इनके साथ शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, महेश राजोतिया ओर युवा मोर्चा के भवानी प्रकाश तावनियाँ ने स्वागत किया। संगठन महामंत्री के साथ प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी भी थे। इस दौरान महामंत्री ने संगठन के मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी को ओर मजबूत करने की बात कही।

यहाँ वे सारस्वत के साथ रामगोपाल सुथार के निवास पहुंचे। यहाँ रामगोपाल सुथार के साथ-साथ, रामेश्वर लाल पारीक, युवा नेता शिवप्रसाद तावनियाँ, पार्षद भरत सुथार, नवरतन राजपुरोहित, काशीराम तावनिया, नवरतन घिंटाला ने सभी का स्वागत किया। अब संगठन के महामंत्री के श्रीडूंगरगढ़ अचानक पहुंचना ओर सारस्वत व सुथार के निवास पर पहुंचने से क्षेत्र की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है और कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोग इसके कई मायने लगाने लगे हैं।

  • Related Posts

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 12 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि दशमी 12:25 PM🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 01:43 PM🔅 करण :विष्टि 12:25 PMबव 12:25…

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights