Nature Nature

राजस्थान में इस दिन से शुरू हो सकता है हीटवेव का दौर

Nature

राजस्थान में पिछले कुछ समय से बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जिसके चलते बुधवार को भी प्रदेश में कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ बारिश हुई. वहीं, कुछ जगहों पर मौसम शुष्क रहा.

राजस्थान में बुधवार को नागौर , जयपुर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 6-7 अप्रैल से अंधी, तूफान, तेज हवा, बारिश और ओले गिरने जैसे गतिविधियों कम होने के आसार हैं, जिसके बाद बहुत सारे इलाकों का मौसम शुष्क बना रहेगा.

लोगों को सताने लगेगी तेज गर्मी
प्रदेश के नागौर, बीकानेर, गंगानगर, चुरू में बीते 24 घंटों में बादल गरजन के साथ बरसात दर्ज की गई. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चली और बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाली 8 अप्रैल तक पारा बढ़ने लगेगा, जिससे लोगों को गर्मी सताने लगेगी.

राजस्थान में इस दिन से शुरू हो सकता है हीटवेव का दौर
मौसम विभाग का कहना है कि 7 अप्रैल से एक बार फिर मौसम बदल जाएगा और 8 अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा. इसके चलते 14-15 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ इलाकों का पारा 40 के पारा हो सकता है और इस महीने के तीसरे सप्ताह तक वेस्टर्न राजस्थान के इलाकों में हीटवेव यानी गर्म हवाएं चलने लगेगी, जिससे लोगों को गर्मी परेशान करने लग जाएगी.

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पडे़गा, जिससे बचने के लिए लोग कम से कम घरों से बाहर निकले. साथ ही पानी और तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा लें, ताकि आप बीमारियों से बच सकें. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार राजस्थान के साथ देश के कई इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है.

Related Posts

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights