Nature Nature

संपर्क सड़क संघर्ष समिति का आव्हान,12 को होगा महासंघर्ष

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़:-श्रीडूंगरगढ़ विधायक जहाँ सरकार की योजनाओं पर अपनी पीठ थपथपा रहे है और हर कार्य को अपना बताकर वाहवाही लूट रहे है वही क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा उनकी प्रतीक्षा कर रहा है।कई ग्रामवासियों को प्रभावित करने वाली लाधड़िया से डेलवा संपर्क सड़क ग्रामीणों की बेहद मांग और संघर्ष के बावजूद भी असफल हो रही है। क्षेत्र के गांव लाधड़िया से डेलवां गांव तक संपर्क सड़क का निर्माण करवाने की मांग सड़क संघर्ष समिति के माध्यम से ग्रामीण लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।यह सड़क श्रीडूंगरगढ़ तहसील के उत्तर- पश्चिम छोर पर बसे लाधड़िया,डेलवां, गुसाईसर बड़ा, जालबसर, बिरमसर, सुरजनसर व उदरासर सभी गांवों का सामाजिक व भौगोलिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है लेकिन आवागमन के लिए सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संघर्ष समिति के धुड़ाराम गोदारा ने बताया कि विधायक महिया ने कहा कि जल्दी ही वित्तीय स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।इस सड़क के लिए विधायक, पूर्व विधायक और क्षेत्र के केंद्रीय मंत्री के अलावा सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र लिखकर मांग की जा चुकी है किंतु अभी तक इसकी सुनवाई नहीं हो रही है।ग्रामीणों ने अब सड़क पर उतर कर संघर्ष को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी है।ग्रामीण मे सरपंच किशन गोदारा, धुडाराम गोदारा, सुरजाराम मोट ,रामकुमार शर्मा, ,सुरजाराम पंचारिया ,चुनीलाल मोट, आशाराम तावणिया, पवन मोट, दुलदास स्वामी, तेजाराम सुथार,दुलाराम गोदारा, सावंताराम जाखड़, देदाराम गोदारा, बाबूलाल शर्मा, मांगीलाल जाखड़,संतदास स्वामी व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    समाचार गढ़, 4 जून 2026। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। नए पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से बुधवार से राज्य के कई…

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी समाचार गढ़ 4 जून 2026। सोशल मीडिया पर मीम और डिजिटल अभियान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोंरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले, 35 को बाहर निकाला।

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    कोलायत के सींसा भैरव तालाब की खुदाई में विशेष पत्थर की प्रतिमा व शिलालेख मिला

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट

    वाहन मालिकों के लिए अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights