Nature Nature

बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई, करीब पांच सौ बदमाशों को दबोचा

Nature

बीकानेर रेंज में पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की 520 टीमों ने शनिवार सुबह 1240 स्थानों पर एक साथ दबिश देते हुए दोपहर तक करीब पांच सौ बदमाशों को दबोच लिया। इनमें अधिकांश नशा करते और बेचते हैं। वहीं, कुछ के पास अवैध हथियार मिले हैं तो कुछ दूसरी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।
एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के सख्त आदेशों के बाद पुलिस ने अलग अलग रेंज में कार्रवाई शुरू की है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के नेतृत्व में बीकानेर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के 1200 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान नशा करने वाले युवकों की धरपकड़ की गई। इस दौरान बीकानेर में 50, श्रीगंगानगर 267, हनुमानगढ़ में 91 और चूरू में 69 लोगों को दोपहर तीन बजे तक गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि शाम तक इस संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। बीकानेर पुलिस ने सबसे कम पचास बदमाशों को अब तक पकड़ा है।

बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने बताया- सुबह चार बजे सभी पुलिसकर्मियों को थाने पर बुलाया गया। सभी को हाथों हाथ क्षेत्र के बदमाशों के नाम लिए गए। नशा बेचने वालों को चिन्हित किया गया। इसके बाद हाथों हाथ युवकों को दबोचने का काम शुरू किया। जिन लोगों के पास भारी मात्रा में नशीली सामग्री मिली है, उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि इनके पास हथियार मिले हैं, उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामले बनाए गए हैं। शाम तक सभी जिलों से गिरफ्तारियों की रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि रेंज में कुल कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में पहली बार डॉग स्क्वायड को भी साथ रखा गया। पुलिस के पहुंचने पर अगर किसी ने नशीली सामग्री को छिपा लिया है तो उसे डॉग स्क्वायड ने पकड़ लिया। आगे भी नशीली सामग्री पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड का सहारा लिया जाएगा। आईजी ने बताया- पुलिसकर्मी से नशा छिपाया जा सकता है लेकिन डॉग स्क्वायड से नहीं।

बीकानेर में सबसे कम
इस कार्रवाई में बीकानेर में सबसे कम गिरफ्तारी हो सकी है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- शाम तक ये संख्या बढ़ सकती है। पुलिस अब तक फील्ड में है। देर रात तक भी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। वैसे बीकानेर पुलिस पहले से आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी संख्या में मामले दर्ज कर चुकी है।

Related Posts

NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: NALSAR हैदराबाद के छात्रों से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। CJI सूर्यकांत…

बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज भी आजादी और अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष जारी है। बलूच संगठनों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

बलूचिस्तान में क्यों सुलग रही बगावत? 1948 के विलय से आज की हिंसा तक समझिए पूरी कहानी

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights