Nature Nature

भाजपा पार्षद पर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से किया वार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा पार्षद विनोद गिरी गुंसाई ने थाने पहुंचकर जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार करने व अपनी बहिन के खेत में अनाधिकृत रूप से घुसने व कब्जा करने का मामला दर्ज करवाया है। गुंसाई ने मामले में बताया है कि जैतासर में खेत की सार सम्भाल व काश्त के लिए मेरी बहिन ने मुझे. नियुक्त कर रखा है। खेत के चारों तरफ पट्टी व कांटेदार तारो से तारबन्दी की हुई थी। अशोक पुत्र हनुमानाराम गुसाई ने मुझे बताया कि आपकी बहिन के खेत में आज से चार दिन पूर्व सीताराम पुत्र मालाराम, जितेन्द्र, उमेश पुत्रगण सीताराम सुनार श्रीडूंगरगढ़ व कानाराम पुत्र मघाराम जाति ब्राह्मण निवासी जेतासर व चार-पांच अन्य व्यक्ति व ट्रेक्टर ट्रोली सहित खड़े थे आपकी तार-बन्दी खोलकर पटिया उखाड़ रहे थे तथा एक ट्रेक्टर- क्रावा से मिटटी अपने खेत की ओर ले जा रहे थे, मैनें उक्त सभी से पूछा तो मुझे सीताराम ने कहा कि यह खेत हमने खरीद कर लिया हैं, मैं वहा काफी देर खड़ा रहा तथा उक्त सभी ने खेत मे से पटिया, काटेदार तार, सींव की लकड़िया ट्रेक्टर ट्राली में डालकर ले गये, मैं तुरन्त खेत की ओर गया तो मैंने वहा देखा मेरी बहिन के उक्त खेत में सीताराम, कानाराम व तीन-चार अन्य व्यक्ति खड़े थे खेत के चारो तरफ की लगे पढ़िया कांटेदार तार व सींव पर लगे फोग इत्यादी नही थे मैने सीताराम व कानाराम को ओलमा दिया तो सीताराम ने मुझे जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया मैने अपने आपको बचाते हुऐ सीताराम के हाथ में से कुल्हाडी छिनकर फेंक दी। ओलमा देने पर मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से हमला किया।

  • Related Posts

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights