Nature Nature

इन 8 जिलों में आंधी बरसात की संभावना

Nature

राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हनुमानगढ़, गंगानगर, टोंक, कोटा, पिलानी समेत 17 शहरों में शुक्रवार को दिन का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
हालांकि तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राजस्थान में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई है। 18-19 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका उत्तर-पश्चिम राजस्थान के 8 जिलों में देखने को मिल सकता है। राजस्थान में आज अधिकांश शहरों में सुबह से मौसम शुष्क है और सुबह से कड़ी धूप निकली है। अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, कोटा में बीती रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इससे पहले कल राज्य के 17 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर जिले में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इधर, हनुमानगढ़ में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर पहली बार सीजन में 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं के कारण राजस्थान में गर्मी तेज होने लगी है। गर्मी का असर अगले 3 दिन यानी 17 अप्रैल तक रहेगा। 18 अप्रैल से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है।
इसलिए बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका असर उत्तर भारत में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल, जम्मू, लद्दाख में देखने को मिलेगा। इन जिलों में कई जगहों पर 18 से बारिश, आंधी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

इसके अलावा एक ट्रफ लाइन राजस्थान और मध्य प्रदेश के हिस्सों से होकर गुजर रही है, जिसके असर से यहां बादल छाएंगे। इस ट्रफ के कारण जोधपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में आसमान में बादल छाएंगे, लेकिन यहां बारिश होने की संभावना कम है।

इन एरिया में देखने को मिलेगा मौसम बदलाव का असर
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक अजमेर, झुंझुनूं, सीकर के अलावा बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर जिलों में 18 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बादल छाने, कहीं-कहीं ओले गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, 19 अप्रैल को भी राजस्थान के इन हिस्सों में कहीं-कहीं थंडर स्ट्राम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

  • Related Posts

    दिनांक 16 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 16 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि चतुर्दशी 05:36 PM🔅 नक्षत्र श्रवण 08:48 PM🔅 करण :शकुन 05:36 PMचतुष्पाद 05:36…

    श्री डूंगरगढ़ अंचल में छाया भगवान भोले नाथ की भक्ति का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, सातलेरा की श्री शिव गौशाला में हुआ विशेष आयोजन देखे फोटो

    समाचार गढ़ 15 फरवरी 2026 श्री डूंगरगढ़ (जी एस सातलेरा) महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज श्री डूंगरगढ़ अंचल भगवान शिव की भक्ति में हिलोरे लेता हुआ नजर आ रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 16 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 16 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    श्री डूंगरगढ़ अंचल में छाया भगवान भोले नाथ की भक्ति का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, सातलेरा की श्री शिव गौशाला में हुआ विशेष आयोजन देखे फोटो

    श्री डूंगरगढ़ अंचल में छाया भगवान भोले नाथ की भक्ति का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, सातलेरा की श्री शिव गौशाला में हुआ विशेष आयोजन देखे फोटो

    विवाहिता की फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर दबाव बनाने का आरोप, युवक पर मामला दर्ज

    विवाहिता की फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर दबाव बनाने का आरोप, युवक पर मामला दर्ज

    निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन से 10 टन से अधिक सामान चोरी

    निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन से 10 टन से अधिक सामान चोरी

    महाप्रसादी व भव्य सत्संग का होगा आयोजन, संतों का मिलेगा सान्निध्य

    महाप्रसादी व भव्य सत्संग का होगा आयोजन, संतों का मिलेगा सान्निध्य

    श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार

    श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights