Nature Nature

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

Nature

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

समाचार गढ़, 16 अप्रैल 2026, नोखा (बीकानेर)। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में श्रीबांलाजी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना मार्मिक था कि बेटे की पढ़ाई के लिए खरीदी गई कॉपी और किताबें सड़क पर बिखरी मिलीं, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

स्कूल की कॉपी-किताब दिलाने नोखा आया था पिता

जानकारी के अनुसार, श्रीबालाजी निवासी श्रवणराम पुत्र सुखाराम अपने बेटे को स्कूल की कॉपी-किताब दिलाने के लिए नोखा आया था। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भामटसर गांव के पास रामरख सहारण पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

पलटते हुए बाइक पर चढ़ी स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पलटती हुई स्कॉर्पियो सीधे श्रवणराम की बाइक पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर बिखरी कॉपी और किताबें इस घटना को और भी मार्मिक बना रही थीं।

स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाने के एएसआई राजूराम मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के दो सदस्यों की असमय मृत्यु से श्रीबालाजी क्षेत्र में शोक की लहर है। बेटे की शिक्षा के लिए निकले पिता की इस तरह हुई मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस हृदयविदारक घटना से व्यथित है।

  • Related Posts

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights