Nature Nature

झोरड़ा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देराजसर,रीड़ी, श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, सातलेरा, खारड़ा, जोधासर सहित हरिराम जी महाराज के मंदिरो में लगा भक्तो का तांता देखें फोटो

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 8 सितंबर 2024। भाद्र शुक्ल पक्ष की ऋषि पंचमी तिथि को आज सर्पों के देव ब्राह्मण कुल अवतारी बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिरो में दिनभर भक्तो का तांता लगा रहा।बाबा हरिराम जी महाराज की मुख्य धाम नागौर जिले में स्थित गांव झोरड़ा में तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा रहा ।झोरड़ा धाम पर देश के कोने कोने से बाबा हरिराम जी महाराज के भक्त नाचते गाते हुए पैदल,दंडवत,वाहनों से पहुंच कर जहरीले जानवरो से रक्षा की कामना की ।

झोरड़ा धाम से रमेश दाधीच ने बताया कि शनिवार रात्रि बाबा हरिराम जी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें कई ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों द्वारा बाबा हरिराम जी की कथा ,भजनों की ऐसी झड़ी लगाई कि पूरा झोरड़ा गांव भक्ति रस में नहाने लगा।हर तरफ लग रहे बाबा के जयकारों से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। यहां मुख्य धाम पर दूर दराज से पहुंचे बाबा के भक्तो ने कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लेते हुए सुख समृद्धि की कामना की। मेले में सैंकड़ों की संख्या में प्रसाद, खिलौने, कृषि औजार,मनिहारी,सहित विभिन्न सामान की अस्थाई दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की ।मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन मुस्तैदी के साथ नजर आया ।
दूसरी ओर आज श्री डूंगरगढ़ अंचल में भी बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिरों पर भक्तो की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई।पूरे दिन मंदिरों सहित घरों में भी बाबा हरिराम जी महाराज की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवो से देखे विशेष रिपोर्ट
श्री डूंगरगढ़ के रीड़ी गांव से अशोक कुमार की रिपोर्ट -रीड़ी गांव में बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर पर रात्रि विशाल जागरण का आयोजन रखा गया जिसमे ख्याति प्राप्त गायक कलाकार अनिल सैन नागौरी, संजू राव, तुलसीराम महावीर नागौरी,सहित नृत्य कलाकार खुशबू तथा प्रतिभा ने बाबा हरिराम जी महाराज के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।मंदिर पुजारी ने बाबा हरिराम जी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की ।जागरण में कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए ।
देराजसर से पवन सारस्वत की विशेष रिपोर्ट – श्री डूंगरगढ़ के देराजसर गांव में सर्पों के देव बाबा हरिराम जी महाराज का विशाल जागरण एवं मेला भरा जिसमे आसपास के गांवो से हजारों की तादाद में श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां शनिवार रात्रि को बाबा हरिराम जी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन हुआ जिसमें गायक कलाकार राकेश चौहान,अशोक नागौर,जोधपुर से नृत्य कलाकार रानी एंड पार्टी द्वारा बाबा हरिराम जी महाराज के भजनों की अमृत वर्षा कर ऐसी झड़ी लगाई कि जागरण में उपस्थित श्रोता नाचने लगे।गणेश वंदना के साथ शुरुवात कर गायक कलाकार राकेश चौहान ने बाबा हरिराम जी महाराज के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भक्ति रस के रंग में रंग डाला। पूरी रात बाबा हरिराम जी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। पुजारी काशीराम सारस्वा ने अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र में सुख शांति एवं जहरीले जानवरो से रक्षा की कामना की ।रविवार को बाबा हरिराम जी महाराज का मेला भरा । श्रद्धालुओ ने कतार में खड़े होकर धोक लगाकर सुख समृद्धि की कामना की ।देराजसर गांव में जागरण एवं मेले में गांव सहित आसपास के गांवो से हजारों की तादाद में श्रृद्धालुओं ने धाम पर पहुंच कर धोक लगाकर मन्नत मांगी।भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।जागरण एवं मेले के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया गया।
खारड़ा से बजरंग व कैलाश सारस्वत की रिपोर्ट – खारड़ा गांव में बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर पर मेला भरा एवं शनिवार रात्रि को यहां बाबा हरिराम जी महाराज का विशाल जागरण आयोजित हुआ ।मंदिर पुजारी श्रवण दास स्वामी ने बाबा की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की ।रविवार को यहां मेला भरा।

सातलेरा से गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट – श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर पर दिनभर भक्तो का तांता लगा रहा। भक्तो ने पतासा,खीर,लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर जहरीले जानवरो से रक्षा की कामना की ।मंदिर पुजारी मालाराम सारस्वत ने बाबा हरिराम जी महाराज की अखंड ज्योत एवं पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की ।इस मौके पर मंदिर को रंग बिरंगी विशेष रोशनी से सजाया गया।
इसी प्रकार श्री डूंगरगढ़ के जोधासर गांव में नखत बन्ना मंदिर में पूरे दिन भक्तो की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई।नेशनल हाईवे के पास स्थित मंदिर में पूरे दिन नखत बन्ना सा के जयकारे गूंजते रहे। भक्तो ने कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लिया ।
श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा बास एवं आड़सर बास में बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर पर दिनभर भक्तो का तांता लगा रहा। बिग्गा बास स्थित मंदिर में पूरे दिन भक्तो की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई। यहां काफी संख्या में अस्थाई दुकानें भी सजी है।यहां शनिवार रात्रि बाबा हरिराम जी महाराज के विशाल जागरण में ओम शर्मा एंड पार्टी द्वारा बाबा हरिराम जी महाराज के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर बाबा हरिराम जी महाराज का यशोगान किया गया ।मंदिर पुजारी किशोर गिरी ने बाबा की विशेष पूजा अर्चना के साथ अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की ।इस पावन अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।

बिग्गा से बनवारी जंवरिया की रिपोर्ट – बिग्गा गांव स्थित बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर में श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर सुख समृद्धि की कामना की ।बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर पर दिनभर भक्तो की चहल कदमी नजर आई ।बाबा हरिराम जी महाराज के भक्तो ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। महिला श्रद्धालुओ ने बाबा हरिराम जी महाराज की छावली गाकर जहरीले जानवरो से रक्षा की कामना की ।

नागौर जिले के झोरड़ा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

झोरड़ा धाम पर दूर दराज से पहुंचे हजारों की तादाद में भक्त ।
श्री डूंगरगढ़ के रीड़ी गांव में बाबा हरिराम जी महाराज के रात्रि विशाल जागरण में उमड़ा जनसैलाब।
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के देराजसर गांव में सजी एक शाम बाबा हरिराम जी महाराज के नाम रात्रि विशाल जागरण में प्रस्तुति देते हुए गायक कलाकार। फोटो पवन कुमार सारस्वत
देराजसर गांव में रात्रि जागरण में उपस्थित श्रोता हुए मंत्र मुग्ध ।
देराजसर धाम पर पुजारी काशीराम सारस्वा ने अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना।

देराजसर में बाबा हरिराम जी महाराज के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ।
खारड़ा गांव में बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर पर लगा भक्तो का तांता।
  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights