Nature Nature

हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

Nature

समाचार गढ़, जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा बरकरार रखने और अंतरिम जमानत रद्द किए जाने के बाद आसाराम गुरुवार को जोधपुर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार वह एयरपोर्ट से सीधे पाल गांव स्थित अपने आश्रम पहुंचा, जहां से बाद में एम्स में भर्ती हो गया। संभावना जताई जा रही है कि वह शाम से पहले जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर सरेंडर कर सकता है।

आसाराम के जोधपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर उसके समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान आसाराम ने गाड़ी से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया और आशीर्वाद दिया।

दरअसल, बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखते हुए उसकी अंतरिम जमानत रद्द कर दी थी। कोर्ट ने तत्काल गिरफ्तारी वारंट जारी करने के भी आदेश दिए थे। इसके बाद बुधवार देर शाम वह हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना हो गया था।

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट का फैसला आने के समय आसाराम हरिद्वार में मौजूद था। समर्थकों का दावा है कि सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। हालांकि सूत्रों के अनुसार आसाराम पक्ष सुप्रीम कोर्ट में अपील तक मेडिकल आधार पर राहत लेने की कोशिश में था, लेकिन कानूनी सलाह के बाद यह विचार छोड़ दिया गया।

हाईकोर्ट की खंडपीठ में जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित ने इस चर्चित मामले में विस्तृत फैसला सुनाते हुए निचली अदालत की ओर से दी गई उम्रकैद की सजा को यथावत रखा। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी की कैद की दीवारें हैं, लेकिन पीड़िता को मिला मानसिक आघात और आजीवन पीड़ा की कोई सीमा नहीं है। इसी के साथ कोर्ट ने अंतरिम जमानत रद्द कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights