Nature Nature

वीर बिग्गाजी महाराज के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब , रात भर चले जागरण में बही भक्ति रस की बाहर जयकारों से गूंजा धरती अम्बर

Nature

वीर बिग्गाजी महाराज के मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब , रात भर चले जागरण में बही भक्ति रस की बाहर जयकारों से गूंजा धरती अम्बर

समाचार गढ़, श्री डूंगरगढ़ 21 अप्रैल 2024 । जाखड़ समुदाय के कुल देवता गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी को लगने वाला शौर्य पीठ धड़ देवली धाम में दो दिवसीय मेला परवान पर रहा। मेले में हजारों की तादाद में पहुंचे श्रृद्धालुओ ने कतार में खड़े होकर वीर बिग्गाजी महाराज के दर्शन कर मन्नत मांगी। श्रृद्धालुओ ने हवन कुंड में घी खोपरा की आहुति देकर पर्यावरण शुद्धि की कामना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। मेले के अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया गया। मेले में पंजाब, गुजरात, बाड़मेर, महाराष्ट्र, दिल्ली, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, पाली, मारवाड़, सहित आसपास के गांवो कस्बों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर धोक लगाकर सुखी जीवन की कामना की। नव विवाहित जोड़ों ने वीर बिग्गाजी महाराज के फेरी लगाकर आशीर्वाद लेते हुए सुखमय जीवन की कामना की। मंदिर पुजारी महावीर प्रसाद तावनिया ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं सुख शांति की कामना की। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पहली बार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में मंदिर को निहारने में होड़ लगी रही। भक्तो में मंदिर के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाने सहित बारीक कला कृतियां उकेर कर बनाए गए मंदिर को देखने के लिए होड़ लगी रही। मेले के अवसर पर यहां सैंकड़ों की संख्या में प्रसाद, खिलौने, मनिहारी, कृषि ओजार,फल फ्रूट की अस्थाई दुकानें भी लगी। भक्तो के लिए वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान द्वारा ठहरने, मेडिकल,लंगर की निशुल्क व्यवस्था की गई। वीर बिग्गाजी सेवादल के कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
जागरण में झूमे श्रोता होती रही भजनों की अमृत वर्षा – मेले के अवसर पर रात्रि धड़ देवली धाम पर विशाल रात्रि जागरण का आयोजन हुआ जिसमें अपनी सुरीली आवाज से भजनों की अमृत वर्षा करने वाली भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी द्वारा भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने जागरण में उपस्थित भक्तो को नाचने पर मजबूर कर दिया। भजन गायिका अर्चना देवी ने गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुवात कर छम छम बाजे ऐ घोड़ी थारा घुंघरा भजन की प्रस्तुति शुरू की तो जागरण में उपस्थित श्रोता नाचने लगे। जागरण में उपस्थित श्रोताओं ने वीर बिग्गाजी महाराज के जयकारों से धरती अम्बर को गुंजायमान बना दिया। जागरण में पूरी रात भक्ति रस की बरसात होती रही।

वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब हजारों भक्तो ने लगाई धोक ।
मेले में सजी सैंकड़ों अस्थाई दुकानें।
  • Related Posts

    PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। बीकानेर: बीकानेर के PBM अस्पताल में प्रसव के बाद एक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। चूरू के सरदारशहर से प्रसव से पहले…

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों को एक बार फिर धमकी भरा संदेश मिलने का मामला सामने आया है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार सोशल मीडिया पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी, 15 दिन में दूसरी बार वायरल हुआ ULC का थ्रेट लेटर; नाम-पते भी शामिल

    गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

    गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

    नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

    चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

    चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

    अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights