Nature Nature

राउमावि में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह सम्पन्न

Nature

राउमावि सातलेरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह सम्पन्न
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
राउमावि सातलेरा में बुधवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य बबीता बिश्नोई एवं व्याख्याता नौरत मल सारस्वत द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मुँह मीठा करवाकर एवं पारितोषिक प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और चरित्र निर्माण ही सच्चे व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है।

व्याख्याता नौरत मल सारस्वत ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर लगन एवं परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करने तथा तन्मयता से परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। अमरचंद एवं अन्य वक्ताओं ने प्रश्न-पत्र हल करने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ अध्यापिका सुमन कुमारी ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की उपादेयता पर अपने विचार रखे। पीटीआई पुष्पा ने सत्संगति के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं अध्यापिका वंदना ने परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन के उपयोगी टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम का सफल संचालन नुजल काजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय को ₹12,500 (बारह हजार पाँच सौ रुपये) की लागत से आठ लॉकर वाली एक अलमारी भेंट कर विद्यालय के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएँ कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ अनुराधा किशन, गोपाल बीकानेरी सहित समस्त शाला स्टाफ का अमूल्य सहयोग रहा।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights