Nature Nature

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित, लुधियाना-बीकानेर सीधी ट्रेन की माँग फिर हुई मुखर

Nature

समाचार गढ़, 6 जून 2025।
राजस्थान नागरिक परिषद् द्वारा लुधियाना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन परिषद् के अध्यक्ष अनिल राठी के प्रतिष्ठान श्रीजी फैब्रिक्स पर सम्पन्न हुआ, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों मारवाड़ी व्यापारी उपस्थित रहे।

इस गरिमामयी अवसर पर लुधियाना से बीकानेर के लिए वर्षों से लंबित सीधी रेल सेवा की माँग एक बार फिर प्रबलता से उठाई गई। उपस्थित समाजसेवियों और व्यापारियों ने सरकार से आग्रह किया कि इस ट्रेन सेवा को शीघ्र शुरू किया जाए, जिससे राजस्थान और पंजाब के बीच आवागमन और व्यापार को नई गति मिल सके।

समारोह में मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ एवं युवा प्रतिनिधियों में शामिल रहे—
कमल लोहिया, कमल नौलखा, योगेश नौलखा, प्रकाश गट्टानी, संजय महनोत, कुंजबिहारी, अशोक पारीक, ओम प्रकाश कुमावत, सोहन सिंह, राजू बुच्चा, अभय सिंह सिंघी, मनोज छाजेड़, संदीप सुराणा, सुनील पूनिया, पवन पारिक, संपत टाक, राकेश पंवार, रोहितास पंवार, प्रभु पंवार, राजेंद्र नैन, निर्मल मरोठी, मनीष झंवर, राकेश जाखड़, मनोज चोटिया, अभिषेक शर्मा, दीपक रुँथला सहित अनेक गणमान्यजन। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकमत होकर लुधियाना-बीकानेर सीधी ट्रेन को मारवाड़ी समाज की वर्षों पुरानी माँग बताया और इस पर शीघ्र निर्णय की अपेक्षा जताई।

Related Posts

मेसी के दो असिस्ट, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया; लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम

मेसी के दो असिस्ट, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया; लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम समाचार गढ़। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026…

सीमावर्ती जिलों में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध भूमि सौदे जांच के दायरे में

सीमावर्ती जिलों में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध भूमि सौदे जांच के दायरे में समाचार गढ़ |  राजस्थान के पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेसी के दो असिस्ट, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया; लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम

मेसी के दो असिस्ट, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया; लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम

सीमावर्ती जिलों में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध भूमि सौदे जांच के दायरे में

सीमावर्ती जिलों में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, 150 करोड़ से ज्यादा के संदिग्ध भूमि सौदे जांच के दायरे में

राजस्थान पुलिस को मिले छह नए आईपीएस अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की पदोन्नति सूची

राजस्थान पुलिस को मिले छह नए आईपीएस अधिकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की पदोन्नति सूची

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला तेज; मध्य-पूर्व में बढ़ी चिंता

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला तेज; मध्य-पूर्व में बढ़ी चिंता

भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से डेटा लीक का दावा, डार्क वेब पर अपलोड हुए हजारों दस्तावेज

दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत

दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए 16 जुलाई के लिए क्या कहते हैं संकेत
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights