Nature Nature

बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

Nature

समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026।

बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब रींगस स्टेशन के अलावा दो अन्य स्टेशनों से भी खाटूश्यामजी पहुंचने का रास्ता आसान बनाने की तैयारी की जा रही है। सुंदरपुरा के बाद अब बधाल रेलवे स्टेशन को भी विकसित करने की योजना है। इससे खासकर एकादशी और फाल्गुन मेले के दौरान श्रद्धालुओं को भीड़ और जाम से राहत मिल सकती है।

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में सालभर लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे भक्तों की होती है, जो ट्रेन से रींगस स्टेशन पहुंचते हैं और वहां से सड़क मार्ग के जरिए खाटूधाम जाते हैं। एकादशी और फाल्गुन लक्खी मेले के दौरान रींगस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या रोजाना 80 हजार से एक लाख तक पहुंच जाती है। ऐसे में सीमित संसाधनों के कारण रेलवे और प्रशासन के सामने भीड़ संभालना बड़ी चुनौती बन जाता है।

बधाल स्टेशन को तीसरे विकल्प के रूप में विकसित करने की तैयारी

रींगस स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रेलवे अब बधाल स्टेशन को भी विकसित करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बधाल स्टेशन के विकास की मांग उठाई थी। इसके बाद इस विकल्प को लेकर रेलवे स्तर पर तैयारी की जा रही है।

पहले से मौजूद है रेलवे का बुनियादी ढांचा

बधाल स्टेशन को विकसित करने का एक बड़ा फायदा यह है कि यहां पहले से रेलवे ट्रैक और बुनियादी ढांचा मौजूद है। ऐसे में नए स्टेशन के निर्माण की तुलना में कम समय और बजट में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है। इसके तहत प्लेटफॉर्म का विस्तार, यात्री शेड, वेटिंग हॉल, फुट ओवरब्रिज और सर्कुलेटिंग एरिया जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।

सुंदरपुरा स्टेशन के लिए भी चल रही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

इससे पहले खाटूधाम से करीब 11 किलोमीटर दूर सुंदरपुरा में नया रेलवे स्टेशन विकसित करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। अब बधाल स्टेशन को भी इस योजना से जोड़ने की तैयारी है।

तीन स्टेशनों से मिलेगी खाटूधाम पहुंचने की सुविधा

रींगस, सुंदरपुरा और बधाल तीनों स्टेशनों के विकसित होने से खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को रेल यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिल सकेंगे। इससे रींगस स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा। साथ ही मेले के दौरान रींगस से खाटूश्यामजी जाने वाले रास्ते पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे की यह योजना पूरी होती है तो बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले लाखों भक्तों का सफर पहले से ज्यादा आसान हो सकता है।

  • Related Posts

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। दुनिया में धार्मिक आबादी का समीकरण आने वाले वर्षों में बदल सकता है। प्यू रिसर्च सेंटर के नए अनुमानों के मुताबिक, 2035 तक मुसलमानों की…

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि लतीफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights