Nature Nature

विश्व ध्यान दिवस पर तुलसी सेवा संस्थान में ध्यान शिविर का हुआ आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 21 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार सुबह महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार भवन में ओम योग सेवा संस्था के निदेशक राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एक्सपर्ट योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व उनकी टीम के सहयोगी योगाचार्य राकेश कुमार पडिहार, योगाचार्य दामोदर बोहरा ने विश्व ध्यान दिवस पर विशेष ध्यान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पुनरासर बालाजी मंदिर पुजारी छत्तर सिंह बोथरा व विशिष्ट अतिथि पटवारी हरिराम सारण ने शिविर में योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया मंत्री धर्मचन्द धाड़ेवा प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी का आरोग्य वर्धक कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा ध्यान व्यक्ति को जीवनभर मंगलाचरण करने का संबल देता है, जिससे विकारों का शमन होता है। ध्यान की गंभीरता व गंभीर स्थिरता व्यक्ति के चारों ओर सकारात्मक स्थितियों का निर्माण करती है। इससे क्रोध, काम, लोभ और मोह के बंधनों से मुक्ति मिलती है। ध्यानस्थ रहकर नकारात्मक मनोभावों पर नियंत्रण का अभ्यास होता है। इसीलिए ध्यान पद्धति को विश्व पटल पर लागू करते हुए ध्यान दिवस घोषित किया है। सूर्य प्रकाश गांधी ने जानकारी दी पहला विश्व ध्यान शिविर में योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने ध्यान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेक्षा ध्यान का सामुहिक अभ्यास करवाया। शिविर में कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे पीएनबी बैंक के हरि प्रसाद भादू, ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा परसनेऊ ब्रांच मैनेजर रामधन मीणा, पटवारी सीताराम नाई, सिद्धि विनायक ई मित्र व जनरल स्टोर के संचालक सहीराम रोलण, स्वर्णकार प्यारेलाल सोनी, महादेव सोनी, खियाराम सोनी, सिंधी समाज के जगदीश प्रसाद थदानी, विशाल सिंधी, सामाजिक कार्यकर्ता नारायण डागा, श्याम सुन्दर मूंधड़ा, हितेष सुथार, भोले पान भंडार दीपक पांडिया, महिला शक्ति रेखा बोहरा, रिद्धि बोहरा, अन्नी देवी चौधरी, गुड़ियां नैण, दिव्या वाधवानी, बलराम बेनीवाल आदि ने सामूहिक अभ्यास किया।

Related Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights