Nature Nature

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Nature

समाचार गढ़ 11 जून 2026, बीकानेर। शहर के नाल रोड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एयरपोर्ट सर्किल से नाल रोड की ओर करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह राजपूत ने झाड़ियों के पास एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों को मृतक के पास से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान संदीप श्रीकांत दूबे (44) निवासी पी.एन. रोड, हनुमान नगर, टेकड़ी, भांडुप वेस्ट, मुंबई के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य राजा कुमार, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, लक्ष्मण राजपूत और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। नाल थाना पुलिस के कालूराम पंवार और सुभाष सहित पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

  • Related Posts

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights