Nature Nature

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के बूथ अध्यक्षों की बैठक

Nature

विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा के बूथ अध्यक्षों की बैठक

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने, हाल ही में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह उपरांत स्थानांतरित मतदाताओं तथा लंबे समय से छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर जोर दिया।

विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों में नए मतदाताओं की मैपिंग आवश्यक है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सही बूथ से जोड़ा जा सके। इसके लिए बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने कहा कि प्रत्येक मंडल अपने-अपने क्षेत्र में नए मतदाताओं की पहचान, फॉर्म भरवाने तथा दस्तावेजों की जांच का कार्य जिम्मेदारी के साथ करे। साथ ही मृत, स्थानांतरित एवं दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से पूरी की जाए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी मंडल नियमित रूप से SIR अभियान की प्रगति रिपोर्ट संगठन को सौंपेंगे, ताकि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़,शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी , मोमासर मण्डल नरेश मोट ,श्रीडुंगरगढ़ देहात महेन्द्र सिंह तंवर, देहात महामंत्री जगदीश पारीक, मूलचंद मेघवाल,शहर मंत्री महेन्द्र पारीक,शहर महामंत्री मदन सोनी ,पार्षद अरुण पारीक, भरत सुथार, रजत आसोपा,चाँद सेठिया,हेमराज भदानी,रतन सिंह जाखासर,रमेश बिहानी,आईदान शर्मा,दानाराम महिया,श्रवण सारस्वा,पृथ्वीराज व्यास,मोहन नाथ,मुखराम सारण,शेरसिंह,प्रेमप्रकाश जाजड़ा,बजरंग दास,उत्तम नाथ सिद्ध,मेघराज सोनी,मोहन नाथ सिद्ध,अनिल वाल्मीकि,चांदरतन घोटिया,देवकरण पारीक,ओमप्रकाश नाई,मुखदास,भरत सारस्वत,मांगीलाल तापड़िया,रामकिशन दर्जी,मूलनाथ सिद्ध,शुभकरण बिश्नोई,चांदरतन सेठिया,सुगन सिंह,बजरंगलाल प्रजापत,धनराज सोनी,टालीराम सारस्वत,रूपाराम बावरी,भरत ओझा,सुभाष कमलिया,जेठाराम भांभू,प्रभुनाथ,रामचंद्र नाथ,गंगाधर शर्मा,पवन शर्मा,संदीप सिंह,मेघराज तावनियां,सहीराम ज्यानी, कार्यकर्ताओं ने अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूरा करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राजधानी के कई प्रमुख बाजार बंद रहे। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही में रुकावटों…

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights