Nature Nature

समाचार गढ़ ने निभाया मानवीय फर्ज, टैक्सी चालक हुकमाराम ने हजारों रुपए से भरा पर्स लौटकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

Nature

समाचार गढ़ ने निभाया मानवीय फर्ज, टैक्सी चालक हुकमाराम ने हजारों रुपए से भरा पर्स लौटकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 26 दिसंबर।
ईमानदारी आज भी जिंदा है, यह सच साबित किया टैक्सी चालक हुकमाराम मेघवाल ने, जिसने श्रीडूंगरगढ़ बाजार में गिरे एक मरीज के हजारों रुपए से भरे पर्स को उसके मालिक को सौंपा।
गत सोमवार को सातलेरा निवासी हार्ट पेशेंट पुरखाराम मेघवाल स्वास्थ्य जांच के लिए श्री डूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल दिखाने गया था। इस दौरान बाजार में पुरखाराम का पर्स कहीं गिर गया।
आर्थिक रूप से कमजोर पुरखाराम द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी पर्स का कोई सुराग नहीं मिल पाया। थक हार कर पुरखाराम ने समाचार गढ़ को अवगत कराते हुए मदद की अपील की।
समाचार गढ़ ने मानवीय फर्ज निभाते हुए हार्ट पेशेंट पुरखाराम के हजारों रुपयों से भरे पर्स के गुम होने की प्राथमिकता से खबर का प्रकाशन कर मदद की अपील की।
समाचार गढ़ की खबर पढ़कर टैक्सी चालक हुकमाराम ने पर्स की जानकारी सातलेरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर तावनियां को दी।
शुक्रवार को टैक्सी चालक हुकमाराम ने पर्स की पूरी तहकीकात करके हजारों रुपए से भरा पर्स पुरखाराम को सौंप दिया।
रुपयों सहित जरूरी कागजात से भरे पर्स को सही सलामत पाकर पुरखाराम ने टैक्सी चालक सहित समाचार गढ़ का आभार जताया और कहा कि पाठकों की ताकत से समाचार गढ़ ने जन-जन में जगह बना ली है।
समाचार गढ़ की निष्पक्ष खबरों को हर पाठक प्राथमिकता के साथ पढ़ता है।

Related Posts

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने ग्रामीण राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखाते हुए बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। जिला परिषद से लेकर…

सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights