Nature Nature

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज

Nature

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज

समाचार गढ़, जयपुर। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ चली सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में सुबह तेज बारिश हुई, जो करीब आधे घंटे तक चली। वहीं अलवर, सवाई माधोपुर सहित अन्य जिलों में भी सुबह के समय बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में फिलहाल घने बादल छाए हुए हैं।

इसी बीच मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले तीन घंटे में प्रदेश के 21 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और मेघगर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, भरतपुर और दौसा जिलों में ओलावृष्टि व मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

येलो अलर्ट
इसके अलावा जैसलमेर, बीकानेर, बूंदी, अलवर, नागौर, अजमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, बारां, कोटा, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में 180 मिनट के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights