Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नवनियुक्त बीएलओ–सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नवनियुक्त बीएलओ–सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 26 दिसम्बर 2025।
जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार सोमवार को पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में नवनियुक्त बीएलओ एवं बीएलओ–सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को सुदृढ़ बनाना एवं निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने निर्वाचन कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी संभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के नवनियुक्त 51 बीएलओ एवं 4 बीएलओ–सुपरवाइजरों ने भाग लिया। इस दौरान बीएलओ को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों से अवगत करवाते हुए मतदाता सूची से संबंधित फार्म संख्या 6, 6-क, 7 एवं 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बीएलओ ऐप एवं वीएचए ऐप के उपयोग की भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे कार्यों में तकनीकी दक्षता लाई जा सके।
प्रशिक्षण का संचालन डीएलएमटी पवन कुमार माली, एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू एवं श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा किया गया। वहीं, प्रशिक्षण के दौरान संभागियों का पंजीकरण एवं अन्य व्यवस्थागत कार्य पूरब चंद एवं ओमप्रकाश सारण द्वारा संपादित किए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रति जागरूक कर आगामी चुनावी प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष बनाने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights