Nature Nature

हिरण पर झपटे कुत्तों के झुंड, किसान की सजगता से बची जान – वन विभाग ने हिरण को लिया कब्जे में, देखें तस्वीरें

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 जुलाई 2025। (सातलेरा से गौरी शंकर शर्मा की रिपोर्ट )श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों के झुंडों द्वारा वन्य जीवों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। रोही क्षेत्रों में ये कुत्ते झुंड बनाकर वन्य जीवों को निशाना बना रहे हैं और कई बार उन्हें अपना शिकार भी बना लेते हैं।

आज सुबह गांव सातलेरा की रोही में एक हिरण को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और दबोच लिया। गांव के जीव प्रेमी ताराचंद ने बताया कि कुत्तों ने पीछा कर हिरण को घेर कर नीचे गिरा दिया। उसी समय किसान मोतीलाल लुहार खेत की ओर जा रहा था। जैसे ही उसने हिरण की चीखने की आवाज सुनी, वह तुरंत मौके पर पहुंचा और साहस दिखाते हुए किसी तरह हिरण को कुत्तों के चंगुल से छुड़ा लिया।

जीव प्रेमी ताराचंद की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कार्मिक ।
सातलेरा गांव की रोही में कुत्तों के हमले में घायल हिरण ।किसान मोतीलाल लुहार की सजगता से बची हिरण की जान।

हालांकि, हमले में हिरण बुरी तरह घायल हो गया। किसान ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जीव प्रेमी ताराचंद को सूचना दी। ताराचंद ने वन विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ से वन विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल हिरण को कब्जे में लेकर उपचार के लिए रवाना किया।

गौरतलब है कि सातलेरा की रोही में कुत्तों द्वारा वन्य जीवों पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। यहां अक्सर कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही हिरण, खरगोश या अन्य जानवरों पर हमला कर देते हैं। कई बार ये आवारा कुत्ते ग्रामीणों के पालतू पशुओं को भी निशाना बना चुके हैं।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights