Nature Nature

खेत की ढाणी से निकला होनहार, 96.33% अंकों से किया स्कूल टॉप

Nature

समाचार गढ़ 29 मई 2025 परिश्रम और संकल्प की मिसाल बने कालूराम मेघवाल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.33% अंक प्राप्त कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धर्मास का नाम रोशन किया है। ग्राम इंदपालसर हथाना निवासी कालूराम ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय के कार्मिक मोटा राम मेघवाल ने बताया कि कालूराम प्रारंभ से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है और साथ ही हर सह-शैक्षणिक गतिविधि में भी उसकी सक्रिय भागीदारी रही है। कालूराम के माता-पिता खेत में मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं और उनका निवास एक सादे ढाणी क्षेत्र में है, जहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इन विषम परिस्थितियों में भी कालूराम ने अपने संकल्प, परिश्रम और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया, जो क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद तानाण ने कालूराम की सफलता को प्रेरणादायक और गर्व का क्षण बताया। साथ ही उप प्राचार्य राकेश कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों — संजय चौधरी, वीणा मारू, संगीता, कमलेश कुमार, शिवराज सिंह शेखावत, अमन श्री मीणा, किशन लाल, लक्ष्मी नारायण, ज्योति, अंकिता, ममता, रामकिशन, भावना कुमारी, प्रियंका, शारदा, मोटाराम, मनोज कुमार राजपूत, चांद रतन और मदन लाल मेहरा — ने कालूराम को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कालूराम की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि मेहनत और लगन के बल पर किसी भी कठिन परिस्थिति को पीछे छोड़ा जा सकता है।

Related Posts

किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

समाचार गढ़ बीकानेर, 7 मार्च 2026। मार्च में तापमान तेजी से बढ़ने के कारण गेहूँ की फसल पर उच्च तापमान का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिक तापमान के कारण…

चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

समाचार गढ़ 7 मार्च 2026। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खबर है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

किसानों के लिए जरूरी खबर, उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

चार धाम यात्रा करने वालों के लिए खबर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

उल्लू बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, कई ट्रेन रद्द, इस रूट वाले दे विशेष ध्यान

राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव

कांग्रेस ने घोषित किए 6 राज्यसभा उम्मीदवार, जमीनी नेताओं पर दांव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights