Nature Nature

खेत में कीटनाशक पीने से युवक की मौत, खेत में स्प्रे पीने से महिला की मौत, अवैध शराब बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार

Nature

खेत में कीटनाशक पीने से युवक की मौत
समाचार गढ़, 22 सितम्बर 2024। लूणकरणसर थाने में गांव खोखराणा निवासी नारायणराम जाट ने अपने छोटे भाई की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय भींयाराम जाट ने शुक्रवार को खेत में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने नारायणराम की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया और शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी गणेश कुमार को सौंपी गई है।

खेत में स्प्रे पीने से महिला की मौत
समाचार गढ़, 22 सितम्बर 2024। बज्जू थाने में जांगलू निवासी बालूराम मेघवाल ने अपनी बहन की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई। बालूराम ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय बहन गीता, जो चारणवाली निवासी थी, ने शनिवार सुबह खेत में काम करते समय गलती से स्प्रे पी लिया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा। इस मामले की जांच थानाधिकारी आलोक सिंह कर रहे हैं।

अवैध शराब बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार
समाचार गढ़, 22 सितम्बर 2024। सेरूणा पुलिस ने शनिवार रात एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस दल रात करीब 11:30 बजे गश्त पर था, जब उन्हें सूचना मिली कि पूनरासर रोड पर एक व्यक्ति शराब बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी नंदराम नाई भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 41 पव्वे अवैध शराब जब्त की गई। मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights