Nature Nature

छात्रा सौम्या श्री आत्मदाह प्रकरण को लेकर ABVP ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, कॉलेजों में शिकायत समितियों के गठन की उठाई मांग

Nature

समाचार गढ़ 26 जुलाई 2025 बालेश्वर (उड़ीसा) में 13 जुलाई को हुई छात्रा सौम्या श्री विशी की आत्मदाह की दुखद घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) श्रीडूंगरगढ़ नगर इकाई ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। परिषद ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नगर मंत्री बसंती लाम्बा ने ज्ञापन में बताया कि विभागाध्यक्ष द्वारा सौम्या श्री के चरित्र पर की गई असंवेदनशील टिप्पणियों से आहत होकर उसने यह चरम कदम उठाया। परिषद ने इस मामले को देश की उच्च शिक्षा प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न बताया और कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो छात्राओं की मानसिक सुरक्षा और गरिमा पर सीधा हमला हैं।

परिषद की प्रमुख मांगें:

दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

सौम्या श्री को न्याय मिले एवं उसके परिवार को सहायता दी जाए।

देश के सभी महाविद्यालयों में आंतरिक शिकायत निवारण समितियों (ICC) का अनिवार्य गठन किया जाए और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो।

पूर्व नगर मंत्री लालचंद गोयल ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो छात्राओं में असुरक्षा की भावना और बढ़ेगी।

इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के चलते जगह-जगह रैलिंग हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, अतः रैलिंग को पुनः सुदृढ़ किया जाए। इस पर SDM ने उचित कार्यवाही और रैलिंग सुधार का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री बसंती लाम्बा, प्रांत कार्यकारी सदस्य रणजीत, नगर सह मंत्री ओमप्रकाश सिद्ध, कार्यालय मंत्री मैक्स सुथार, SFS संयोजक नरेश मेघवाल, सह-संयोजक ओमप्रकाश भूंकल, पूर्व नगर मंत्री लालचंद गोयल, प्रवीण, SFS संयोजक चंद्रप्रकाश सोनी, नगर कार्यकारिणी सदस्य हरिओम सैन, प्रवीण गुसांईं पूर्व भाग संयोजक, राज सारस्वत पूर्व प्रान्त कार्यकारणी सदस्य,मैना सहित कई परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Russian Oil Export: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों की नजरें बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच भारतीय रिफाइनरियों से पश्चिमी…

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights