समाचार गढ़, 5 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर इस वक्त एक बड़ा हादसा हुआ है। कितासर सीमा के पास ट्रक और बस में आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई है और हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री देशनोक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे, वहीं ट्रक श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ की ओर जा रहा था। टक्कर के कारण दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्रक और बस के ड्राइवर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अभी भी वाहन के अंदर फंसे हुए हैं। आपणों गांव सेवा समिति और लखासर टोल हाइवे टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। हाइवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे
समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। गुरूवार को 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र में पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ है। विधानसभा में राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन…











