Nature Nature

अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस नेटवर्क की जांच तेज

Nature

समाचार गढ़, 16 मई 2026। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पहले पकड़े गए एक मामले की जांच के दौरान सामने आया था।

पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को की गई कार्रवाई में आरोपी दिनेश कुमार के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी बलवीर सिंह राजपूत का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

गोपनीय सूचना मिलने पर बज्जू थाना पुलिस ने दबिश देकर आरोपी बलवीर सिंह पुत्र भीमसिंह राजपूत निवासी चक 1 सीडी, रणजीतपुरा क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी का पीसी रिमांड लिया है और उससे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि जांच में और भी अवैध हथियार बरामद हो सकते हैं।

गौरतलब है कि बीकानेर जिले में पिछले कुछ दिनों से अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार जब्त किए जा चुके हैं।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights