Nature Nature

घरेलू एलपीजी के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, श्रीडूंगरगढ़ में मिठाई कारखाने से सिलेंडर जब्त

Nature

समाचार गढ़, 3 जनवरी 2025। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की गई है। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने यह कार्रवाई की।

जिला रसद अधिकारी ने प्रवर्तन निरीक्षक राहुल गुलानी के साथ श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित रूपेश मिष्ठान भंडार पर औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि दुकान के ऊपर संचालित मिठाई कारखाने में मिठाई बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था।

इस पर दुकान मालिक गोरधन दास थदाणी से तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए और उन्हें श्रीडूंगरगढ़ इंडेन गैस एजेंसी में जमा कराया गया। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एलपीजी अधिनियम, 2000 की धाराओं 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है और सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा।

यह कार्रवाई घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग पर रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

  • Related Posts

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। ईरान ने इज़रायल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले का दावा किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार इज़रायल के साथ दुबई, कुवैत, कतर और जॉर्डन…

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में घर, फ्लैट और प्लॉट की रजिस्ट्री अब महंगी हो जाएगी। राज्य सरकार ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

    बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

    अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

    अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights