Nature Nature

किरोड़ी लाल मीणा के बाद अब राजेंद्र राठौड़ ने इस मुद्दे पर लिखा CM

Nature

समाचार गढ़, 24 मई, राजस्थान। चूरू में गर्मी लगातार विकराल होती जा रही है। जिलों में अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी के बीच चुरु जिले में पानी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम भजनलाल  शर्मा को पत्र लिखकर इंदिरा गांधी नहर की रावतसर वितरिका से निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की हैं।

बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने सीएम भजनलाल शर्मा के नाम लिखे अपने पत्र में लिखा की, इंदिरा गांधी नहर की रावतसर वितरिका के सफाई एवं मरम्मत हेतु नहरबंदी करने से उत्पन्न भयावह जल संकट एवं जनाक्रोश की ओर आकर्षित करना चाहूंगा। इंदिरा गांधी नहर से मेरे गृह जिले चूरू सहित प्रदेश के करीब 16 जिलों में आंशिक/पूर्ण रूप से पेयजल आपूर्ति की जाती है। इसी नहर की रावतसर वितरिका में सिल्ट आदि जमा होने के कारण सफाई व मरम्मत करने के लिए पेयजल आपूर्ति बंद कर देने से काश्तकारों / आमजन में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

अधिकारी दे रहे गोलमोल जवाब
उन्होंने लिखा, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग, वृत हनुमानगढ़ द्वारा काश्तकारों एवं जलदाय विभाग को पर्याप्त जलापूर्ति हेतु असमर्थता व्यक्त करते हुए दिनांक 16 मई 2024 से 25 मई 2024 तक रावतसर वितरिका में नहरबंदी करने की जो सहमति दी गई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

राजेन्द्र राठौड़ ने अपने पत्र में आगे लिखा की मैं आपके संज्ञान में लाना उचित समझता हूं कि, इंदिरा गांधी नहर की रावतसर वितरिका के गंधेली हैड से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की नहर कर्मसाना हैड वर्ड्स तक स्थापित है। जहां विभाग का 1680 एम.एल. वाटर भंडारण निर्मित है. नहरबंदी के दौरान विभाग द्वारा कर्मसाना हैड वर्ड्स से ललानियां तक विभागीय नहर की सफाई करवाई जा चुकी है। वहीं गंधेली हैड से कर्मसाना हैड वर्ड्स तक विभागीय नहर की सफाई का कार्य प्रगतिरत है।

आमजन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर’
मौजूदा भीषण गर्मी के प्रकोप में जहां एक ओर आमजन पानी की बूंद-बूंद के लिए त्राहिमाम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नहरबंदी के फैसले के बाद जलापूर्ति नहीं होने से आमजन पर पेयजल संकट की दोहरी मार पड़ रही है। नहरबंदी के कारण पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से आमजन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर है।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights