Nature Nature

खबर प्रकाशित होने के बाद टूटी जलदाय विभाग की नींद ,बुधवार को सातलेरा गांव के दोनों नलकूप हुए सुचारू ग्रामीणों ने जताया आभार

Nature

समाचार गढ़, श्री डूंगरगढ़ 12 मार्च 2025 श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र गांव सातलेरा में पिछले कई दिनों से खराब पड़े जलदाय विभाग के दोनों नलकूप को खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जलदाय विभाग ने आखिरकार बुधवार को मोटर डालकर सुचारू कर दिया है।इस गांव में जलदाय विभाग के दो नलकूप सहित तीन नलकूप बने हुए हैं जो पिछले कई दिनों से खराब होने के कारण ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे थे।ग्रामीणों की इस विकट समस्या को देखते हुए न्यूज पोर्टल समाचार गढ़ द्वारा प्रमुखता से खबर का प्रकाशन कर जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए विभाग द्वारा बुधवार को दोनों नलकूप में मोटर लगाकर जलापूर्ति सुचारू कर दी गई है।ग्रामीण राजूराम जाखड़ , जितेंद्र सिंह राठौड़ सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन नलकूप बने हुए हैं जिनमें एक नलकूप तो पिछले दो महीने से भी अधिक समय से खराब पड़ा था बाकी के दो नलकूप भी पिछले दस दिनों से खराब पड़े थे तीनों नलकूप खराब होने से गांव में पानी की भारी किल्लत खड़ी हो गई थी ग्रामीण महंगे दाम देकर आसपास के गांवों से पानी के टैंकर मंगवाकर कंठ तर कर रहे थे विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने पर ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार के हेल्प पोर्टल सहित न्यूज पोर्टल समाचार गढ़ को इस समस्या से अवगत करवाया ।

समाचार प्रकाशित होते ही हरकत में आया जलदाय विभाग,सातलेरा गांव के दोनों नलकूप हुए सुचारू।

ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर न्यूज पोर्टल समाचार गढ़ द्वारा सोमवार को “यह कैसा जलदाय विभाग?श्री डूंगरगढ़ के इस गांव में तीन नलकूप तीनों पड़े खराब,साहब कैसे हो ग्रामीणों के गले तर ” शीर्ष से खबर का प्रमुखता से प्रकाशन कर विभाग के जिम्मेदारों को नींद से जगाते हुए इस ओर ध्यान आकर्षित किया था
ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को नींद से जगाने के लिए न्यूज पोर्टल समाचार गढ़ का आभार जताया है।

Related Posts

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights