Nature Nature

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

Nature

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़।
मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय की छात्रा आकांक्षा सैनी पुत्री गिरधारी लाल सैनी ने 97.67% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं संगीता सिद्ध पुत्री मोहन नाथ सिद्ध ने 96.67% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं कस्बे का नाम रोशन किया।

विद्यालय में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल रहा। निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने दोनों छात्राओं का साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा मुंह मीठा करवाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आकांक्षा सैनी के माता-पिता भी विद्यालय पहुंचे और निदेशक सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की तथा सभी को बधाई दी।

एम.डी. उदय सिंह ढूकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं।

विद्यालय के समस्त स्टाफ ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights