Nature Nature

बीकानेर में अलर्ट मोड: पीएम मोदी के दौरे और भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा चाक-चौबंद

Nature

समाचार गढ़ 20 मई 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित दौरे और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीकानेर जि

ले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जिलेभर में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है और रात को हर चौराहे पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक हथियारबंद नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस ने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए एक विशेष फोन नंबर भी जारी किया है, जिस पर सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने सभी थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुराने विश्वसनीय मुखबिरों से भी सम्पर्क साधा गया है।

सीएलजी सदस्यों और ग्रामीणों से बैठकें
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर थाने में हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और राउडी व सक्रिय अपराधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने सीएलजी सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बैठकें कर उनसे सहयोग की अपील की है।

बॉर्डर चौकियां फिर से सक्रिय
जिले के बॉर्डर थाना इलाकों में बंद पड़ी पुलिस चौकियों को फिर से सक्रिय किया गया है। हर चौकी पर एक हवलदार और तीन सिपाहियों की तैनाती की गई है। स्टाफ की कमी से पहले ये चौकियां बंद पड़ी थीं।

थानों को मिलीं नई गाड़ियां
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय से मिली 15 नई गाड़ियां थानों को आवंटित कर दी गई हैं। इनमें से सात गाड़ियां ग्रामीण थानों और चौकियों को दी जाएंगी, जिससे दूरस्थ इलाकों में गश्त और निगरानी को तेज किया जा सकेगा।

Related Posts

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights