Nature Nature

अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़. / अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक बीकानेर के बीटीआर भवन में जिलाध्यक्ष कॉमरेड गिरधारी लाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य प्रवेक्षक के रूप में वरिष्ठ किसान नेता कालू थोरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025 तथा नरेगा रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर बीवीजी रामजी योजना लागू करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये नीतियाँ किसानों और ग्रामीण मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं तथा इनके विरोध में मजबूत जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने जानकारी दी कि आगामी 30 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में 2 फरवरी को प्रस्तावित “खेजड़ी बचाओ–पर्यावरण बचाओ महापड़ाव” में सोलर कंपनियों के खिलाफ पर्यावरण एवं खेजड़ी संरक्षण के समर्थन में भागीदारी का निर्णय लिया गया। वहीं 14 फरवरी को अखिल भारतीय किसान सभा का बीकानेर जिला सम्मेलन आयोजित करने का भी सर्वसम्मति से फैसला किया गया। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ किसान सभा के लालाराम सारण, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, मुखराम नायक सहित अनेक किसान नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights