Nature Nature

NMCM मंच पर नितिश मेहरा का शानदार गायन, अंगवस्त्र से किया गया सम्मान

Nature

समाचार गढ़। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के समवेत सभागार में संस्कृति मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (NMCM) द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर Annual Day का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक संध्या रही, जिसमें धीरदेसर पुरोहितान के नितिश मेहरा ने अपनी सुमधुर गायन प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “एरी सखी”, “जय हो”, “वो भारत देश है मेरा” सहित कई पंजाबी गीत प्रस्तुत कर सभागार को संगीतमय वातावरण से भर दिया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं संस्कृति मंत्रालय के उप सचिव डॉ. शाह फैसल, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, डीन आर.सी. गौड़, मिशन के निदेशक डॉ. मयंक शेखर तथा सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगनाएँ पद्मश्री कल्लिनी एवं कमलिनी अस्थाना ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम ने भारतीय सांस्कृतिक विविधता और लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन के प्रति राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

  • Related Posts

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights