Nature Nature

शर्मनाक वारदात के तीनों दरिंदे चढ़े कानून के हत्थे कृ मानसिक विमंदित महिला से गैंगरेप मामला, तीसरा आरोपी भी दबोचा

Nature

शर्मनाक वारदात के तीनों दरिंदे चढ़े कानून के हत्थे कृ मानसिक विमंदित महिला से गैंगरेप मामला, तीसरा आरोपी भी दबोचा
समाचार गढ़, 22 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। धोलिया रोड के वन क्षेत्र में मानसिक रूप से विमंदित 67 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार को तीसरे आरोपी को भी दबोचा लिया। शुक्रवार दोपहर हुए इस घिनौने कृत्य के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने हालांकि पीड़िता के परिजनों को कुछ हद तक राहत दी है।

सूत्रों के अनुसार, तीन युवक महिला को टैक्सी में जबरन बिठाकर सुनसान जंगल में ले गए और वहां उसे दरिंदगी का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोमासर बास निवासी श्याम सिंह, प्रेम सिंह और दीपक भाट के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ निकेत पारीक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल का एफएसएल टीम से निरीक्षण भी करवाया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।

तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक से लेकर स्थानीय प्रशासन तक इस मामले की गंभीरता से निगरानी कर रहा है। समाज में आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि मानसिक रूप से असहाय महिला को भी दरिंदगी से नहीं बख्शा गया।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़…

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights