Nature Nature

अंधड़ के साथ-साथ मौसम ने बढ़ाई किसानों की भागदौड़, खेतों में रखा चारा उड़ा, कई पेड़ हुए धराशाई

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम में आए बदलाव के चलते श्री डूंगरगढ़ अंचल में आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं तो दोपहर में आए तेज अंधड़ ने किसानों की धड़कन को बढा दिया।तेज अंधड़ से खेतो में रखा चारा बिखर गया। कई पेड़ धराशाई हो गए।इस समय खेतो में फसलों की कटाई हो रही है ऐसे में मौसम ने किसानों की भागदौड़ बढ़ा दी है। किसान जैसे तैसे करके खेतो में काटकर रखी फसलों तथा कचरे को बचाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए किसानों ने दिन रात एक कर दिया है।किसान मजदूरों की तंगी के बीच जैसे तैसे करके मशीनों से फसलों की कटाई कर फसलों को समेटने में लगे हुए हैं। आज कई गांवो में गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी के समाचार भी मिल रहे हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल रखा था तथा तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजलियां चमकने के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है।

मौसम ने बढ़ाई किसानों की धड़कन।बिगड़े मौसम के बीच सातलेरा गांव की रोही में फसलों को समेटने में जुटे किसान ।
गुरुवार को दोपहर में आए तेज अंधड़ से घर की दीवार पर गिरे पेड़ को हटाने का प्रयास करता ग्रामीण ।
श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम बना खुशनुमा ।
  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights