Nature Nature

आडसर बास में नव स्थापित श्रीआशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

Nature

भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास में नव स्थापित आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में श्री जगदीश प्रसाद गुरावा परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा सुनाते हुए युवा संत संतोष सागर ने कहा कि इसमें तनिक भी संशय करने की आवश्यकता नहीं है कि कलिकाल में भगवद् प्राप्ति कठिन है। कलियुग में भगवान थोड़े से प्रयास से मिल जाते हैं। हृदय की अतल गहराइयों से पुकार रहे तो भगवान को आना ही पड़ता है। कितने भक्तों के उदाहरण हमारे सामने रहे हैं। आपने कहा कि इस युग में हम समूचे दिन दुश्चिंताओं में डूबे रहते हैं किन्तु यह चिंता तनिक भी नहीं करते कि जीवन का पल पल व्यर्थ गुजर रहा है।
जिस बात की चिंता करनी चाहिए, वह नहीं करते। दुनिया के सारे कार्य मजबूरी के हैं, पर भगवान को भजने के लिए किसी मजबूरी का इंतजार करेंगे क्या? आज की कथा में भगवान के भक्त ध्रुव, प्रहलाद, गजेन्द्र, अजामिल आदि कथा सुनाई गई। भागवत के दसवें स्कंध में भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य की कथा सुनाई गई।
कृष्ण जन्मोत्सव को यहां भरपूर राग रंग के साथ मनाया गया। कथा के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, महावीर अड़ावलिया, श्याम पुरोहित, रजत आसोपा, पत्रकार महावीर सारस्वत का सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष…

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

    समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। यूरोप में जंगलों की आग का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। फ्रांस और स्पेन में आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

    उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

    उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

    176 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनीं GSI की महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाली कमान

    176 साल के इतिहास में पहली बार महिला बनीं GSI की महानिदेशक, वर्षा अशोक अगलावे ने संभाली कमान

    गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

    गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights