Nature Nature

सेसोमूं स्कूल का कमाल – 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, प्रद्युम्न व रुचि टॉपर

Nature

समाचार गढ़, 13 मई, श्रीडूंगरगढ़।  सेसोमूं स्कूल के लिए यह वर्ष गर्व का रहा, जब विद्यालय के CBSC बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों ने विद्यालय, अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

कक्षा 12वीं के परिणाम:

कला संकाय में रुचि शर्मा ने 94.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया।

वाणिज्य संकाय में तृप्ति सोनी ने 92% अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।

गणेशमल बिहानी ने 90.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कुल 49 विद्यार्थियों में से:

3 विद्यार्थी 90% से ऊपर,

12 विद्यार्थी 80-90%,

14 विद्यार्थी 70-80%,

12 विद्यार्थी 60-70% और

8 विद्यार्थी 50-60% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।

कक्षा 10वीं के परिणाम:

प्रद्युम्न पारीक ने 96.6% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।

कृष्णा व मीनाक्षी कुण्डु ने 92.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लक्ष संगवानी व यश प्रजापत ने 91.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कुल 54 विद्यार्थियों में से:

8 विद्यार्थी 90% से अधिक,

11 विद्यार्थी 80-90%,

12 विद्यार्थी 70-80%,

15 विद्यार्थी 60-70% व

8 विद्यार्थी 50-60% अंकों के साथ पास हुए।

विद्यालय में जश्न का माहौल

इस शानदार परिणाम पर विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, ईश्वर और माता-पिता को दिया। विद्यालय के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं अध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य सुब्रत कुण्डु ने कहा, “हम केवल टॉपर्स पर ध्यान नहीं देते, बल्कि हर बच्चे की क्षमता के अनुरूप उसे संवारने का प्रयास करते हैं। यही हमारी सफलता का मूल मंत्र है।”

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights