Nature Nature

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

Nature

समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद वो देश के सामने सर्कार का पक्ष रख सकते हैं। इसके साथ ही बिल पर साथ नहीं देने के लिए विपक्ष को भी घेर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर जमकर आरोप लगाया। उनका कहना था कि महिलाओं के लिए आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने महिलाओं के खिलाफ काम किया है। साथ ही यह भी कहा कि इस गलती की उन्हें कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी।

हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए विपक्ष की सोच
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि हर गांव तक यह मैसेज पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखता है।

संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश का सियासी पारा बहुत गरम है। आपको बता दें कि संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में शुक्रवार को गिर गया था। बिल के पक्ष में 298 वोट थे, जबकि 230 सांसदों ने विरोध में वोट किया था। इस बिल का मकसद संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करना था। साथ ही लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 भी करने का प्रावधान था। इसके अलावा 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का परिसीमन करना था।

  • Related Posts

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    समाचार गढ़ 23 नवंबर 2026। हैदराबाद में बम धमाकों की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस को मिले एक ईमेल में शहर में 26/11 मुंबई…

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    समाचार गढ़ 22 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे कुछ ऐसा होने जा रहा है, जिससे लोग कुछ देर के लिए चौंक सकते हैं। राज्य के सभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    हैदराबाद को दहलाने की साजिश? 26/11 जैसे हमले की धमकी, होटल और रेलवे स्टेशन निशाने पर

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे बजेगा सायरन, कुछ देर के लिए छाएगा अंधेरा

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    20 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 5 राज्यों में छापेमारी कर 22 आरोपी गिरफ्तार; बुजुर्गों को ऐसे बनाते थे शिकार

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    BJP की हार के पीछे कौन? UGC-EWS से लेकर विधायकों की नाराजगी तक, पार्टी में मंथन तेज

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम! ट्रक में घुसी क्रूजर, बस भी पलटी; 12 की मौत और 26 घायल

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

    बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights