Nature Nature

गाँव से बुजुर्ग निकला बैंक में एक लाख रुपये जमा करवाने, मैन बाज़ार में बाइक सवार युवकों ने किया हाथ साफ

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र अब धीरे-धीरे अपराध का गढ़ बनते जा रहा है यहां चोरी, डकैती, मारपीट और हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जो कि क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। इन्हीं मामलों में से एक मामला आज श्री डूंगरगढ़ में घटित हुआ है। जानकारी के अनुसार बेनीसर निवासी गंगाराम पुत्र भोजाराम जाट पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई। पीड़ित बुजुर्ग गंगाराम ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव बेनीसर घर से सुबह 11 बजे पंजाब नेशनल बैंक श्री डूंगरगढ़ में एक लाख रुपये जमा करवाने के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब 11:50 बजे जब वह श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पहुंचा और पंजाब नेशनल बैंक जाने के लिए घुमचक्कर से बाजार की ओर जा रहा था तभी एक मोटरसाईकिल पर सवार दो अजनबी लड़के आये और सरकारी अस्पताल का पता पूछा और कहा कि आप भी बाजार जा रहे तो आप हमारे साथ बैठ जाएं और अस्पताल का पता भी बता दें इसके बाद बुजुर्ग बाइक सवार युवकों के साथ बैठ गया और दोनों युवक बाइक पर बुजुर्ग के साथ बात करते रहे इसके बाद बस स्टैंड से पहले दोनों युवकों ने बुजुर्ग को उतार दिया और बाइक सवार चले गए। इसके तुरंत बाद जब बुजुर्ग ने अपने कुर्ते में रखे एक लाख रुपये संभाले तो रुपए जेब में नहीं थे। बुजुर्ग ने बाइक पर सवार दोनों युवकों की शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights